jila sakti

हसौद पुलिस थाना द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए ग्राम धमानी, मल्दा में दबिश देकर 01 महिला एवं 01 पुरुष आरोपी गिरफ्तार

दिनांक: 22.03.2026थाना हसौद, जिला सक्ती (छ.ग.)—अवैध रूप से 13.5 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 महिला एवं 01 पुरुष आरोपी गिरफ्तार हसौद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए ग्राम धमानी, मल्दा में दबिश देकर 01 महिला एवं 01 पुरुष आरोपी से कुल 13.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर 02 आरोपियो को गिरफ्तार किया गयाघटना का विवरण:दिनांक 21.03.2025 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम धमनी का लक्ष्मीन खूंटे एवं ग्राम मल्दा का दिलचंद खूंटे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु अपने कब्जे में रखा है कि सूचना पर दो अलग अलग टीम दवारा ग्राम धमनी एवं ग्राम मल्दा में रेड कार्यवाही कर 01.आरोपिया – लक्ष्मीन खूंटे पति कांशीराम खूंटे उम्र 32 वर्ष साकिन धमनी थाना हसौद जिला सक्ती के कब्जे से 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत: 650/₹ 02.आरोपी – दिलचंद खूंटे पिता मोहर साय खूंटे उम्र 37 वर्ष साकिन मल्दा थाना हसौद जिला सक्ति के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत: 700/₹ को जब्त किया गया दोनों आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 49/2025, 50/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आज दिनांक 22.03.2026 को माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।उपरोक्त कार्यवाही एसडीओपी सुमित गुप्ता चंद्रपुर(डभरा), निरीक्षक राजेश पटेल थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में, प्र.आर. संजय शर्मा, राजेन्द्र वारेन, आरक्षक घनश्याम पांडे, संदीप नाग, कमलेश धारिया, राजेश यादव, राजू खुंटे, म.आर. गुरबारी दिनेश द्वारा किया गया है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles