jila sakti

जिला सक्ति जेठा टोल प्लाजा के पास सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा; दुकानों की आड़ में नशीली सामग्री बेचने का संदेह, निशीथ तिवारी ने कलेक्टर जनदर्शन में किया शिकायत

जेठा टोल प्लाजा के पास सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा; दुकानों की आड़ में नशीली सामग्री बेचने का संदेह, कलेक्टर से शिकायत सक्ति। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले जेठा टोल प्लाजा के आसपास इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग की कीमती शासकीय भूमि पर अवैध कब्जाधारियों का हौसला बुलंद है। बेखौफ

भूमाफियाओं ने हाईवे के दोनों छोर पर सरकारी जमीन को घेरकर अवैध दुकानों का जाल बिछा दिया है। हद तो यह है कि इन अवैध दुकानों की आड़ में अब गंभीर गैर-कानूनी और संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की आशंका गहराने लगी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की सुरक्षा दांव पर लग गई है।इस गंभीर मामले को लेकर सजग नागरिक निशीथ तिवारी ने आज सीधे जनदर्शन में पहुंचकर जिला कलेक्टर से लिखित शिकायत की है और शासकीय भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई है।कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन पत्र में शिकायतकर्ता ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शिकायत के मुताबिक, राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर संचालित इन अवैध दुकानों में महज व्यापार नहीं हो रहा, बल्कि इसकी आड़ में नशीली सामग्रियों की अवैध बिक्री की प्रबल आशंका है।आवेदन में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि इन संदिग्ध ठिकानों पर मुख्य रूप से गांजे जैसी प्रतिबंधित नशीली सामग्री बेची जा रही है। कुछ ग्रामीणों को इन दुकानों से गांजा खरीदते हुए भी देखा गया है। हाईवे पर इस तरह सरेआम नशीले पदार्थों का कारोबार फलना-फूलना पूरे क्षेत्र की कानून व्यवस्था के लिए एक खुली चुनौती बन चुका है ।मामले की गंभीरता को देखते हुए आज दिनांक 26 मई 2026 को कलेक्टर जनदर्शन में इस शिकायत को प्रमुखता से दर्ज किया गया है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि टोल प्लाजा जैसे संवेदनशील और व्यस्ततम इलाके में अवैध कब्जा होने से जहां एक तरफ दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है, वहीं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने से माहौल पूरी तरह दूषित हो रहा है। शिकायतकर्ता निशीथ तिवारी ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिशीघ्र जांच बैठाई जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले भूमाफियाओं और अवैध रूप से नशीली सामग्री का धंधा करने वाले अपराधियों पर तत्काल कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करते हुए इस पूरी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए।अब देखना यह होगा कि जनदर्शन में पहुंचे इस गंभीर मामले पर सक्ति जिला प्रशासन और पुलिस महकमा कितनी तेजी से एक्शन लेता है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles