जिला सक्ति सुशासन तिहार 16 माई 2026 समाधान शिविर बना सहारा : दिव्यांग तुलेश्वरी को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल अब बिना किसी सहारे आसानी से कर सकेंगी आवागमन

सुशासन तिहार 16 माई 2026 समाधान शिविर बना सहारा : दिव्यांग तुलेश्वरी को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल अब बिना किसी सहारे आसानी से कर सकेंगी आवागमन, चेहरे पर दिखी खुशी सक्ती, 16 मई 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में आम लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव में लगाए जा रहे समाधान शिविर लोगों के लिए राहत और सहायता का माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में सक्ती विकासखंड के ग्राम रगजा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम नंदौरकला की दिव्यांग सुश्री तुलेश्वरी की समस्या का तुरंत समाधान किया गया। अस्थि बाधित होने के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों और आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की मांग करते हुए आवेदन दिया था। शिविर में आवेदन प्राप्त होते ही समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें शिविर में ही सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन एवं जनप्रतिनिधिओं द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल मिलते ही तुलेश्वरी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें कहीं आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे अपने काम आसानी से कर सकेंगी। तुलेश्वरी ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।