Chhattisgarh

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश श्री रमेश सिन्हा ने न्यायिक कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर एवं नवीन सिविल कोर्ट भवन का किया वर्चुअल भूमि पूजन

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश श्री रमेश सिन्हा ने न्यायिक कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर एवं नवीन सिविल कोर्ट भवन का किया वर्चुअल भूमि पूजन,निर्माण कार्य एनआईटी मानकों के अनुरूप और पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय हो: मुख्य न्यायाधीश,सूरज यादव,गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज जीपीएम जिले को बड़ी न्यायिक सौगात देते हुए पेंड्रारोड में डीआरडीए कार्यालय के पीछे न्यायिक कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त आवासीय परिसर और मरवाही में नवीन सिविल कोर्ट भवन निर्माण के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन किया। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने वर्चुअली संबोधन के दौरान जिला जज एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रस्तावित निर्माण कार्य शासन द्वारा निर्धारित एनआईटी के मापदंडों के अनुरूप कराए जाएं। उन्होंने कहा कि भवनों का निर्माण गुणवत्ता, सुविधा और आधुनिक संरचना के लिहाज से ऐसा हो कि वह पूरे प्रदेश में अनुकरणीय बन सके। इस अवसर पर हाईकोर्ट की पोर्टफोलियो जज श्रीमती रजनी दुबे भी वर्चुअल रूप से मौजूद रहीं। मुख्य न्यायधीश श्री रमेश सिन्हा के वर्चुवली भूमि पूजन- शिलान्यास के साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्टेट पेंड्रारोड श्री महेशबाबू साहू और कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ पेंड्रारोड में आवासीय परिसर का शिलान्यास किया। जानकारी के अनुसार पेंड्रारोड में न्यायिक कर्मचारियों के लिए कुल 26 आवास बनाए जाएंगे। इनमें 8 जी-टाइप, 10 एच-टाइप तथा 8 आई-टाइप मकान शामिल हैं। वहीं मरवाही में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सिविल कोर्ट भवन का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायाधीश वर्चुअल माध्यम से एवं जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे काम,

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles