Chhattisgarh

IPS विकास कुमार को बड़ी जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक (SP) पद पर नियुक्त किया गया है।

IPS विकास कुमार को बड़ी जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक (SP) पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।वर्तमान में विकास कुमार रायपुर में डीसीपी (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल) के पद पर पदस्थ थे, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शहर के ट्रैफिक सिस्टम को सुव्यवस्थित करने और वीआईपी मूवमेंट को अधिक सुरक्षित व प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके द्वारा लागू किए गए कई नवाचारों की सराहना भी हुई थी।विकास कुमार को एक अनुशासित, कुशल और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनकी कार्यशैली में सख्ती के साथ-साथ व्यवस्थागत सुधारों पर विशेष जोर देखा गया है। अब एनआईए में उनकी नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है, जहां वे देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों की जांच करेंगे।बताया जा रहा है कि उनकी जांच क्षमता, नेतृत्व कौशल और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। एनआईए जैसी प्रमुख जांच एजेंसी में उनकी भूमिका आतंकवाद, संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई को और मजबूती देगी।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles