Chhattisgarh

नीट (री-एग्जाम) 21 जून को होने वाली परीक्षा के सभी परीक्षार्थियों के लिए संदेश

नीट (री-एग्जाम) 21 जून को होने वाली परीक्षा के सभी परीक्षार्थियों के लिए संदेश21 जून को आयोजित होने वाली नीट (री-एग्जाम) परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक जानकारी या शॉर्टकट के लालच में न आएँ। अपनी पूरी मेहनत, लगन और तन्मयता के साथ परीक्षा में शामिल हों। आपकी सच्ची मेहनत ही आपकी सफलता का सबसे बड़ा आधार है। शासन एवं परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें और ईमानदारी के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।कल सामने आई एक अत्यंत दुःखद खबर ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया। एक 17 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ने कथित रूप से 6वीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया गया कि पिछले परीक्षा में भी उसके अनुसार उसका पेपर अच्छा हुआ था। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है।मैं दिवंगत छात्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। सभी विद्यार्थियों से मेरा आग्रह है कि किसी भी परिस्थिति में निराश न हों। एक परीक्षा जीवन का अंतिम निर्णय नहीं होती। कठिन समय में अपने परिवार, मित्रों और शिक्षकों से खुलकर बात करें। हर समस्या का समाधान संभव है और जीवन सबसे अनमोल है।अभिषेक वर्माप्रदेश प्रभारीरिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)छत्तीसगढ़ –

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles