Chhattisgarh

जिला सक्ति के जैजैपुर तहसील प्रबंधकारिणी चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव एक बार फिर प्रगति पैनल के नाम रहा जगनीक यादव जी के सशक्त नेतृत्व में प्रगति पैनल ने लगातार पांचवीं बार प्रचंड बहुमत हासिल कर रचा इतिहास

ऐतिहासिक जीत की गूंज: प्रगति पैनल ने रचा नया इतिहास जैजैपुर: छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज (पंजीयन क्रमांक 5066) के हाल ही में संपन्न प्रदेश प्रबंधकारिणी चुनाव में लोकतंत्र का उत्सव एक बार फिर प्रगति पैनल के नाम रहा। जगनीक यादव जी के सशक्त नेतृत्व में प्रगति पैनल ने लगातार पांचवीं बार प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल संगठन में विश्वास को और मजबूत किया है, बल्कि नेतृत्व की निरंतरता और कार्यशैली पर भी समाज की मुहर लगा दी है। प्रमुख विजेता- अध्यक्ष पद: जगनीक यादव जी— 6317 मत (विजयी)उपाध्यक्ष पद: भगत सिंह यादव जी— 5252 मत (विजयी)सचिव पद: सुन्दरलाल यादव जी— 6022 मत (विजयी)कोषाध्यक्ष पद: जी.आर. यादव जी— 6408 मत (विजयी)संयुक्त सचिव पद: मनोज यादव जी— 6331 मत (विजयी)सदस्य पद: आर.डी. यादव जी— 5743 मत (विजयी)रंजीत यादव जी— 5402 मत (विजयी) ऐतिहासिक उपलब्धिविशेष रूप से, जगनीक यादव ने लगातार पांचवीं बार प्रदेश अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण का प्रमाण है। सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं। आशा है कि नई टीम समाज के विकास, एकता और प्रगति के लिए नए आयाम स्थापित करेगी। इस शानदार सफलता के लिए विजय कुमार यादव, संजय राजा यादव, हरनारायण यादव, कन्हैया यादव, रामप्रसाद यादव, गंगा प्रसाद यादव, रमेश यादव, महेश राम यादव, विनोद कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, गोपी यादव, अर्जुन सिंह यादव, देवी लाल यादव आदि स्वजातीय बंधुओं ने बधाई प्रेषित किया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles