Blog

जिला सक्ति कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान परिवहन की गई कार्रवाई

राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान परिवहन पर की गई कार्रवाई सक्ती, 18 जनवरी 2026 // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम बासिनपाट में अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए 100 बोरी (40 क्विंटल) धान सुनील पटेल के कब्जे से जप्त किया गया। संबंधित वाहन को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना नगरदा में सुपुर्द किया गया है तथा प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में तहसीलदार सक्ती श्री विद्याभूषण साव, मंडी सचिव श्री प्रेम कुमार भारद्वाज एवं मंडी निरीक्षक श्री ओम गोड उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि के दौरान अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles