jila sakti

दिनांक 25/10/2026 की साल्हे में शरद पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकश्री पंकज कुमार पटेल हुए शामिल।

दिनांक 25/10/2026 की साल्हे में शरद पूर्णिमा पर भव्य कार्यक्रम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल हुए शामिल साल्हे

सक्ती। दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को ग्राम साल्हे में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सक्ती के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल उपस्थित रहे।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी ग्रामवासियों को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में एएसपी श्री पटेल ने कहा कि शरद पूर्णिमा शांति, सौहार्द और समृद्धि का प्रतीक है।

यह पर्व हमें आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही समाज में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सकती है।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने गांव और जिले के विकास में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से शरद पूर्णिमा की पूजा-अर्चना की और खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles