Chhattisgarh

पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमान प्रशांत ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

श्रीमान प्रशांत ठाकुर ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, कहा अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है दशहरा रायपुर। पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमान प्रशांत ठाकुर ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में DIG श्रीमान प्रशांत ठाकुर ने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की जीत और हर मन में सद्भाव, सुख व समृद्धि का संदेश लेकर आने वाला पावन पर्व विजयादशमी है।
उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता के नए आयाम स्थापित हों।

विजयादशमी हमें सिखाती है कि सत्य, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही जीवन में सच्ची जीत मिलती है।गौरतलब है कि दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles