Blog

द्रौपदी कीर्तन चंद्रा जिला अध्यक्ष जिला शक्ति के द्वारा पांच ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विभाग को लिखा पत्र सक्ति

द्रौपदी कीर्तन चंद्रा जिला अध्यक्ष जिला शक्ति के द्वारा पांच ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विभाग को लिखा पत्र सक्ति

जिला पंचायत सक्ती क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों में विद्युत ट्रांसफॉर्मर लंबे समय से खराब पड़े होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर तुरंत नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है।दिनांक 03.08.2026 को जारी पत्र में अध्यक्ष ने बताया कि खराब ट्रांसफॉर्मरों के संबंध में पहले भी ए ई पटेल को फोन के माध्यम से कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।पत्र में उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम होने के कारण फेल ट्रांसफॉर्मरों से करंट लगने का खतरा बना हुआ है। इससे ग्रामीणों की जान को भी खतरा है। इसलिए जल्द से जल्द जर्जर ट्रांसफॉर्मरों को बदलकर नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जाएं।इन 5 गांवों में है समस्याअध्यक्ष ने पत्र के साथ उन ग्राम पंचायतों की सूची भी संलग्न की है जहां ट्रांसफॉर्मर बदले जाने हैं। जिसमें1 कचंदा – 100 KW2 खम्हारडीह – 25 KV 3 करौंदीह – 63 KV4. खजुरानी – 63 KV5. अकलसरा – 63 KVइस पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर सक्ती, अधीक्षण यंत्री जांजगीर और मुख्य अभियंता रायगढ़ को भी सूचनार्थ भेजी गई है।ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के लिखित आवेदन के बाद बिजली विभाग अब जल्द कार्रवाई करेगा और लोगों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles