Blog

जिला जसपुर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर में संगठनात्मक बड़ा धमाका नई कार्यकारिणी घोषित, पुरंदर यादव यादव बने महामंत्री

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर में संगठनात्मक बड़ा धमाका नई कार्यकारिणी घोषित, पुरंदर यादव यादव बने महामंत्री — कार्यकर्ताओं में जोश, सियासी हलचल तेज जशपुर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला जशपुर की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी गई है, जिसने जिले की राजनीति में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष भरत सिंह की सहमति से की गई। युवा नेतृत्व को मिला बड़ा अवसर, पुरंदर यादव यादव बने जिला महामंत्री नई कार्यकारिणी में सबसे अहम और चर्चित नाम पुरेन्द यादव का है, जिन्हें जिला महामंत्री की

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के काडरो से निकलकर आए पुरंदर यादव की नियुक्ति को पार्टी के भीतर युवा नेतृत्व पर भरोसे और भविष्य की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति के बाद पथलगांव सहित पूरे जशपुर जिले में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बधाइयों का सिलसिला सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक लगातार जारी है। *संगठन को मिलेगी नई धार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा बनेगा मजबूत स्तंभ*पार्टी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि यह नई कार्यकारिणी संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा का एक सशक्त और प्रभावशाली अंग है, जो सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती की रीढ़ माना जाता है।“संगठन सर्वोपरि, पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी” — पुरंदर यादवमहामंत्री बनाए जाने पर पुरेन्द यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा—“पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा को जिले में और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी।”चुनावी तैयारी का संकेत, सियासी सरगर्मी तेजराजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा द्वारा लगातार संगठनात्मक फेरबदल और नई जिम्मेदारियों का वितरण आगामी चुनावों की रणनीतिक तैयारी का स्पष्ट संकेत है। जिला स्तर पर मजबूत टीम खड़ी कर पार्टी भविष्य की लड़ाई के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर रही है।नई कार्यकारिणी से जशपुर की राजनीति में हलचलकुल मिलाकर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा ने जिले की राजनीति में नई हलचल और नई उम्मीदें जगा दी हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि यह नई टीम संगठन को किस ऊंचाई तक ले जाती है, लेकिन फिलहाल कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन की रफ्तार साफ नजर आ रही है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles