Chhattisgarh

जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के “कका” और “बब्बर शेर” भूपेश बघेल कल रहेंगे बम्हनीडीह में, कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

छत्तीसगढ़ के “कका” और “बब्बर शेर” भूपेश बघेल कल रहेंगे बम्हनीडीह में, कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार। जांजगीर-चांपा। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बम्हनीडीह में राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Bhupesh Baghel कल बम्हनीडीह पहुंचेंगे। प्रदेशभर में “कका” और “बब्बर शेर” के नाम से लोकप्रिय भूपेश बघेल नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे कल बम्हनीडीह पहुंचेंगे और करीब 5:30 बजे तक विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों एवं जनसभाओं में शामिल रहेंगे। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है तथा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी बम्हनीडीह पहुंच सकते हैं। उनके दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।जिला कांग्रेस कमेटी, जांजगीर-चांपा द्वारा क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस समर्थकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles