jila Raigarh

जिला रायगढ़ जन समस्या निवारण शिविर खरसिया जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति कलेक्टर श्री मान मयंक चतुर्वेदी ने किया निरीक्षण, मौके पर समाधान से लोगों में संतोष

जन समस्या निवारण शिविर खरसिया : जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने किया निरीक्षण, मौके पर समाधान से लोगों में संतोष मदनपुर स्कूल प्रांगण बना जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र खरसिया के मदनपुर स्थित स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। हर विभाग की मौजूदगी, त्वरित समाधान की पहल शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं रखने और समाधान पाने का अवसर मिला। जिन समस्याओं का निराकरण तत्काल संभव था, उनका मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि प्रक्रियाधीन आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश शिविर का निरीक्षण करने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया और लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, जनता की आवाज बनी प्राथमिकता शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन तक पहुंचाया। इससे लोगों में विश्वास और संतोष का माहौल देखने को मिला। आयोजन की सराहना, व्यवस्था को मिला जनसमर्थन शासन द्वारा आयोजित इस जन समस्या निवारण शिविर की लोगों ने खुलकर सराहना की। बेहतर व्यवस्थाओं और त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट नागरिकों ने प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की और इसे जनहित में एक सार्थक पहल बताया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles