korba

छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में कोरबा में आयोजित 18 दिवसीय वेल्डिंग आधारित कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आज सभी प्रशिक्षणार्थियों को औद्योगिक भ्रमण

वेल्डिंग आधारित आधुनिक तकनीकों से हुए रूबरू होने के लिए प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक भ्रमण कोरबा। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में कोरबा में आयोजित 18 दिवसीय वेल्डिंग आधारित कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आज सभी प्रशिक्षणार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उन्हें उद्योगों में उपयोग होने वाली आधुनिक वेल्डिंग तकनीकों एवं उपकरणों से परिचित कराना था।भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में वेल्डिंग कार्य की प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा एवं विशेषज्ञों से संवाद कर तकनीकी बारीकियों को समझा। उन्हें विभिन्न प्रकार की वेल्डिंग मशीनों, सुरक्षा उपकरणों तथा उत्पादन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, जिससे उनके कौशल में व्यावहारिक निखार आए।इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को उद्यम स्थापना एवं संचालन से जुड़े आवश्यक पहलुओं पर भी जानकारी प्रदान की गई। उन्हें डिजिटल भुगतान प्रणाली, व्यवसाय प्रबंधन, लागत निर्धारण, विपणन रणनीतियों एवं ग्राहक प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर सफल उद्यमी के रूप में स्थापित हो सकें।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे वास्तविक कार्यस्थल की चुनौतियों एवं अवसरों को समझ पाते हैं। यह पहल उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित करेगी।इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भ्रमण से उन्हें न केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ, बल्कि व्यवसाय शुरू करने की दिशा में भी स्पष्ट मार्गदर्शन मिला है। कार्यक्रम के आगामी सत्रों में प्रतिभागियों को और भी उन्नत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने कौशल को बेहतर ढंग से विकसित कर सकें।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.