korba

जिला कोरबा में कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कोरबा में कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभकोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में युवाओं को स्वरोजगार एवं कौशल आधारित उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से 18 दिवसीय कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वेल्डिंग कौशल पर आधारित है, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ उद्यम स्थापना एवं संचालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान की जाएगी।यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद की संयुक्त पहल है। इस पहल का उद्देश्य राज्य में उद्यमिता की भावना को विकसित करना तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल और उद्यमिता का समन्वय ही युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान कर सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, नियमितता और नवाचार की भावना को अपनाने पर विशेष जोर दिया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं में उद्यमिता की भावनाओं को जागृत करना है, ताकि वे रोजगार की तलाश करने वाले नहीं बल्कि रोजगार सृजन करने वाले बन सकें। साथ ही यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री के विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वेल्डिंग तकनीक, मशीन संचालन, सुरक्षा उपाय, उत्पाद गुणवत्ता, लागत प्रबंधन, विपणन रणनीति तथा सूक्ष्म उद्यम स्थापना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। इससे प्रतिभागियों को आत्मविश्वास प्राप्त होगा और वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.