मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सक्ती जिले के धमनी हेलीपेड पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय आज सक्ती जिले के हसौद में।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सक्ती जिले के धमनी हेलीपेड पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय आज सक्ती जिले के हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे, हसौद में 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक एक बड़े आध्यात्मिक और सामाजिक संगम के तहत
वृहत स्तर पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है और आज 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का तीसरा दिन है, जिसमें आज छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही जिले के प्रभारी तथा कौशल विकास,तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब भी कार्यक्रम में शामिल होंगे, इस दौरान मुख्यमंत्री महायज्ञ में शामिल होकर पूजा अर्चना करेंगे साथ ही देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या के साथ मंच साझा करेंगे। इसके साथ ही गायत्री यज्ञ परिसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामुहिक कन्या विवाह का आयोजन भी होगा, जिसमें 140 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे, मुख्यमंत्री श्री साय नवविवाहित सभी जोड़ो को आशीर्वाद देकर उनके सुखद जीवन की शुभकामनाएं भी देंगे।