Chhattisgarh

दिल्ली की ‘लाइफलाइन’ मेट्रो की सुरक्षा में छत्तीसगढ़ का दम, आईपीएस श्री संतोष सिंह बने डीआईजी नौ जिलों की कमान से दिल्ली मेट्रो तक,संतोष सिंह के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी।

दिल्ली की ‘लाइफलाइन’ मेट्रो की सुरक्षा में छत्तीसगढ़ का दम, आईपीएस संतोष सिंह बने डीआईजी नौ जिलों की कमान से दिल्ली मेट्रो तक,संतोष सिंह के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी अब छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह के कंधों पर है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत सिंह को सीआईएसएफ में डीआईजी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में एसपी /एसएसपी की कमान संभाल चुके सिंह अब देश की राजधानी के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क की सुरक्षा का नेतृत्व करेंगे। रायगढ़। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) में सीआईएसएफ के डीआईजी के रूप में पदस्थ किया गया है। देश की राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा अब उनके अनुभव और नेतृत्व में होगी।दिल्ली मेट्रो में 271 स्टेशन हैं और इसका नेटवर्क दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश व हरियाणा के प्रमुख शहरों को जोड़ता है।

यात्रियों की भारी आवाजाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 17 सितंबर को मेट्रो में एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। ऐसे में मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नौ जिलों में एसपी / एसएसपी , 11 जिलों में पुलिसिंग का अनुभव आईपीएस संतोष सिंह को छत्तीसगढ़ में व्यापक मैदानी अनुभव रहा है।

वे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, कोरिया, रायगढ़, महासमुंद, नारायणपुर और कोंडागांव में एसपी / एसएसपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी भी रह चुके हैं। संतोष सिंह की पहचान संवेदनशील और परिपक्व पुलिसिंग के साथ सामुदायिक पुलिसिंग के अभिनव प्रयोगों के लिए रही है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले वे हैदराबाद में डीआईजी साउथ जोन -2 के रूप में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक एवं रणनीतिक प्रतिष्ठानों तथा पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

अब दिल्ली मेट्रो जैसी देश की सबसे महत्वपूर्ण शहरी परिवहन व्यवस्थाओं में से एक की सुरक्षा की कमान मिलने से संतोष सिंह के सुरक्षा प्रबंधन के अनुभव को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles