Chhattisgarh

पत्रकारों के सहयोग की पंडित युवराज पांडे ने की सराहना शिवरीनारायण राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित युवराज पांडे ने

पत्रकारों के सहयोग की पंडित युवराज पांडे ने की सराहना शिवरीनारायण राष्ट्रीय कथा व्यास पंडित युवराज पांडे ने सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से धर्म, अध्यात्म और सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।पत्रकारों के व्यवहार एवं सहयोग को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अनेकों स्थानों पर पत्रकारों से मुलाकात हुई, लेकिन शिवरीनारायण के पत्रकारों द्वारा धर्म के प्रचार-प्रसार में दिया गया सहयोग और व्यवहार सराहनीय रहा। उन्होंने सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।कथा के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले पत्रकार उग्रेश्वर गोपाल केवट, अजय केवट, मेला राम कश्यप, सुदर्शन मानिकपुरी, अटल कश्यप, संदीप कश्यप, रिक्की कश्यप,गौतम साहू गौरव राय सागर एवं नरेंद्र चंदेल को मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरान महाराज जी ने गुरु दक्षिणा के रूप में पांच पेड़ लगाने का आग्रह किया तथा हरेली पर्व की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि “शिव महापुराण केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन जीने की विद्या है, जो धर्म, कर्म और भक्ति का मार्ग दिखाती है।” प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने उनके विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए कथा की खबर कवरेज अनुभव को यादगार बताया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles