jila sakti

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज कुमार पटेल रा0पु0से0),निर्देशित किये जाने पर निरीक्षक राकेश राठौर थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर दुष्कर्म कर प्राण घात घटना में प्रयुक्त खून लगे कुल्हाड़ी को भी जप्त कर लिया आरोपी को भेजा सलाख़ों के पीछे


थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ0ग0नाबालिग बालिका को बलात्कार कर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे थाना जैजैपुर पुलिस की महिला/ बालिका संबंधी अपराध का त्वरित निराकरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.08.2026 को रात्रि में आरोपी उमेश कुमार पलांगे पिता दौलत राम पलांगे उम्र 32 साल का मेरी नाबालिग भतीजी के घर अंदर घुसकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर उसके विरोध करने पर हांथ मे टांगी से चेहरा, सिर एवं गला मे प्राणघातक हमला कर दिया है जो अभी सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती है कि रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 131(7), 64(1), 109(1) बीएनएस 4 पाक्सो एक्ट का अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल रा0पु0से0), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) द्वारा महिला/ बालिका संबंधी गंभीर अपराधों का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर घटना में प्रयुक्त खून लगे कुल्हाड़ी क़ो भी जप्त कर लिया गया है। एवं आरोपी के सकुनत पर घेराबंदी पकडा गया जिसे काडाई से पूछताछ करने पर दिनांक घटना को पीडिता के साथ अप्रिय घटना कारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 06.08..2026 के 23.30 बजे गिर. किया गया देर रात्रि हो जाने से आज दिनांक 07.08.2026 न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी का जेल वारण्ट जारी करने पर उपजेल सक्ति दाखिल गया है। * कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राठौर, प्र0आर0 330 परमानंद घृतलहरे, प्र0आर0 सुरेन्द्र खांडेकर, आरक्षक 140 अरूण चन्द्रा, आरक्षक 133 विजय कुर्रे का विशेष योगदान रहा ।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles