mukhiya mantri

आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री,भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार

आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार एवं लंबित रेल परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। चर्चा में कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेलवे लाइन परियोजना को रेल मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) के माध्यम से विकसित करने पर सहमति बनी। लगभग 295 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन कटघोरा, करतला, मुंगेली, कवर्धा और खैरागढ़ होते हुए डोंगरगढ़ तक जाएगी, जिससे प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी तथा उद्योग, व्यापार, कृषि, पर्यटन, खनिज परिवहन और जनजातीय अंचलों के विकास को नई गति मिलेगी। यह परियोजना विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के सतत सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से हम आधुनिक अधोसंरचना, सशक्त रेल नेटवर्क और समावेशी विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध हैं।

श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.