दीपक प्रसाद बने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष,

दीपक प्रसाद बने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, विपिन सिंह को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीरायपुर, 4 जुलाई 2026। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन को युवा शक्ति के माध्यम से और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार दीपक प्रसाद को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष तथा विपिन सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित के कार्यक्रमों का सफल संचालन करने तथा संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और सक्रिय भागीदारी के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा कार्यकर्ता होते हैं। इन नई नियुक्तियों से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) को छत्तीसगढ़ में नई ऊर्जा, मजबूती और व्यापक जनसमर्थन मिलेगा। संगठन सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर भी पहले की तरह सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।