जिला सक्ती (छ.ग) थाना डभरा थाना प्रभारी डभरा की बड़ी कार्यवाही निरीक्षकश्री राजेश कुमार पटेल ने मकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी करने के प्रयास में एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ कर किया सलाखों के पीछे

पुलिस थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग) थाना डभरा पुलिस ने रात्रि में मकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी करने के प्रयास में एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। घटना का विवरण दिनांक 05.07.2026 की रात्रि करीब 02:30 बजे प्रार्थी किर्तनलाल केंवट निवासी वार्ड क्रमांक 10 डभरा के घर के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG 11 EM 8398 को एक अज्ञात व्यक्ति चोरी करने का प्रयास कर रहा था। प्रार्थी की नींद खुलने पर उसने आरोपी को पकड़कर शोर मचाया, जिस पर परिजनों व आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।आरोपी का विवरण* गिरफ्तार आरोपी का नाम अविनाश चौहान उर्फ मिथुन पिता टारजन उम्र 30 वर्ष निवासी इंदिरा नगर गंगाराम तालाब, थाना कोतवाली रायगढ़, वर्तमान पता ढीमरापुर केंवडाबाड़ी चौक वार्ड 05 बताया गया है।पुलिस कार्रवाई आरोपी से पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई मोटर साइकिल एवं 02 नग चाबी को जप्त कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 241/2026 धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को दिनांक 06.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय डभरा में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश पटेल ,प्रशिक्षु उप निरीक्षक तेजेंद्र सिन्हा,सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, आरक्षक मीरिश साहू, रामगोपाल यादव, शैलेंद्र देवांगन, जोगेश राठौर का विशेष योगदान रहा।