मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए धुरकोट में हुआ समाधान शिविर

धुरकोट में आयोजित सुशासन तिहार में हितग्राहियों को पीएम आवास, राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृती सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए धुरकोट में समाधान शिविर किया गया आयोजित सक्ती, 05 जून

2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज डभरा विकासखंड के ग्राम पंचायत धुरकोट में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर धुरकोट शिविर में 18 ग्राम पंचायत धुरकोट, बिलाईगढ़ सिघवा, बिनौधा, दर्री, गिरगिरा, खरकेना, मेढ़ापाली, बघौद, अकोलजमोरा, भांकरपाली, सुरसी, डूमरपाली, कंवली, केनापाली, खैरमुड़ा, कोमो, ओड़ेकेरा एवं सराईपाली से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें

कुल 1109 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे त्वरित समाधान योग्य आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। धुरकोट में आयोजित सुशासन तिहार में विभिन्न पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास, राशन कार्ड, जाल वितरण सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। इसके साथ ही इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों और ग्रामीणजनों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौध रोपण भी किया गया। साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को विभाग अन्तर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। धुरकोट में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर मे विधायक चंद्रपुर श्री रामकुमार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समर्पण भाव से कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही ग्रामीणों से अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखने की अपील की, ताकि उनका समयबद्ध निराकरण हो सके। इस दौरान श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने सुशासन तिहार में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधि अधिकारीयों कर्मचारीयो युवाओ महिलाओं बुजुर्गो सहित सभी ग्रामीणों का स्वागत किया इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी को आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी और सभी को पर्यावण की सुरक्षा और संवर्धन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी नागरिकों को अपने घरों और आसपास सार्वजनिक स्थलों पर पौध रोपण करने प्रेरित भी किया । उन्होंने सुशासन तिहार के अवसर पर कहा कि इस शिविर का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ और तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। धुरकोट में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में जनपद पंचायत डभरा पेंशन शाखा से 4 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, 1 हितग्राही को ट्रायसायकल वितरित किया गया। एनआरएलएम शाखा से लखपति दीदी 5 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, डेमो चेक 6 नग वितरण एवं स्वीकृति पत्रक 4 एस.एच.जी. को वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र एवं 5 हितग्राहियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान किया गया, खाद्य विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरण किया गया साथ मनरेगा शाखा के द्वारा 8 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरण किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को गणवेश एवं श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। उद्यान विभाग द्वारा पौधा वितरण किया गया। बी.पी. एल. मछुआ समिति खरकेना को जाल वितरण किया गया। साथ ही अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही जनसमस्या निवारण शिविर में छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका जनमन, सुशासन के नवीन आयाम, विकसित भारत के बढ़ते कदम आदि प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। शिविर में श्री आलोक पटेल, खुशवंत चन्द्रा, श्री भूपेन्द्र शंकर पटेल, श्री दिनेश बरेठ, श्री मनीष चौधरी, श्री प्रेमचंद टंडन, धर्मेन्द्र चन्द्रा, श्रीमती नीलम, श्रीमती शीला डनसेना, सुनील चन्द्रा, श्री दयालचंद सोनी, श्री विक्रम टंडन, श्री उत्तम प्रसाद चन्द्रा, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, जनपद पंचायत सीईओ श्री सी के आदिले, तहसीलदार श्री मनमोहन प्रताप सिंह, तहसीलदार श्री संजय मिंज सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।