jila sakti

जिला सक्ति श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल निर्देश देने पर थाना प्रभारी जैजैपुर उप निरीक्षक श्रीमान भूपेंद्र चंद्रा के द्वारा तत्काल टीम गठित कर उठाईगिरी के मामले में 03 माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ0ग0 उठाईगिरी के मामले में 03 माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.02.2026 को प्रार्थी बुध्देश्वर प्रसाद देवांगन साकिन ओडेकेरा अपनी धान फसल बिक्री की रकम लेने सहकारी बैंक शाखा जैजैपुर आया था, तथा दोपहर लगभग 02.00 बजे बैंक

से 40,000 रू निकाल कर अपने टीव्हीएस सुपर एक्सल मो0सा0 क्रमांक सीजी 11 सीएच 1004 से अपने घर ओडेकेरा जा रहा था! प्रार्थी ओढेकेरा रोड स्थित भगतराम फ्युल्स जैजैपुर में पेट्रोल टंकी के बीच अपनी मो0सा0 को खड़ा कर अलग से डिब्बा में पेट्रोल भरवा रहा था, तथा एक थैला में नगदी रकम 40,000 रू एवं बैंक का पासबुक को मो0सा0 के हैंडल में लटका कर रखा था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त रकम व पासबुक रखे थैला को चोरी कर फरार हो गया था । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। सी०सी०टी०व्ही फुटेज के आधार पर संदेही (1)दीपक प्रधान पिता पोतरस प्रधान उम्र 28 साल साकिन दोसमनिया थाना कोलिंगनगर जाजपुर (उडीसा) हाल भीमखोज थाना भीमखोज महासमुंद (छ.ग.) (2) विधि से संघर्षरत बालक साकिन भीमखोज थाना भीमखोज महासमुंद (छ.ग.) को संदेह के आधार पर थाना लाकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक 18.03.2026 को अपने साथी लक्ष्मण उर्फ़ विजय गोड़ के साथ मिलकर अपराध घटित करना स्वीकार किये एवं घटना में प्रयुक्त बिना नबंर होण्डा साईन मो०सा० सहित नगदी रकम 30,000 रू को पेश करने पर बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था प्रकरण के आरोपी लक्ष्मण गोड ऊर्फ विजय पिता विजय ऊर्फ शंकर गोड घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था जिसकी धर पकड हेतु सक्रिय मुखबीर तैनात किया गया था! दिनांक 29/05/26 को जरिए मुखबीर सुचना मिला की लक्ष्मण गोड ऊर्फ विजय महासमुंद में घुम रहा है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल रापुसे), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) द्वारा ‍संपति संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश देने पर थाना प्रभारी जैजैपुर उप निरी भूपेंद्र चंद्रा के द्वारा तत्काल टीम गठित कर महासमुंद के जिला जेल के पास घेराबंदी कर प्रकरण के फरार आरोपी लक्ष्मण उर्फ विजय गोड़ को पकडा गया जिसे आज दिनांक 30.05.2026 को विधिवत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल जेल दाखिल किया गया है! उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक भुपेन्द्र सिंह चन्द्रा, सउनि लाला राम खूंटे, आर. क्र. 66 रतन विश्वकर्मा, आर. क्र. 117 महेंद्र कंवर का विशेष योगदान रहा

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles