jila sakti

तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सराहा प्रदर्शनी

तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सराहा प्रदर्शनी स्थल पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक ली सेल्फी, प्रदर्शनी स्थल बना आकर्षण का केंद्र सक्ती, 15 जून 2026// केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनों के निर्देशन में सक्ती जिले में छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की पहल को छायाचित्रों एवं डिजिटल

माध्यमों से प्रदर्शित किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक ने सराहा। जिला पंचायत परिसर में 12 जून से 14 जून तक आयोजित प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली। प्रदर्शनी स्थल आकर्षण का केंद्र बना और प्रदर्शनी स्थल पर पहुची कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सेल्फी भी ली। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, श्री

टीकेश्वर गबेल आदि जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए बदलावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इस पहल ने विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही शासन की योजनाओं के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles