छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: विधायक संगीता सिन्हा बनीं प्रभारी अध्यक्ष, दिल्ली से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: विधायक संगीता सिन्हा बनीं प्रभारी अध्यक्ष, दिल्ली से जारी हुआ आदेश रायपुर:छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सांगठनिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगीता सिन्हा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी खेमे का माना जाता है।चयन प्रक्रिया का सफर:बता दें कि इस पद के लिए लंबे समय से खींचतान चल रही थी। विशेष रूप से संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक छन्नी साहू के बीच कड़ा मुकाबला था। इसके लिए इसी साल जनवरी में दिल्ली में साक्षात्कार (इंटरव्यू) की प्रक्रिया पूरी की गई थी।इन दिग्गजों को पछाड़कर बनाई जगह:राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में हुई चयन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश की 5 कद्दावर महिला नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इसमें पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा के नाम शामिल थे, जिनमें से अंततः संगीता सिन्हा के नाम पर मुहर लगी।