जिला पुलिस ने बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा टॉपर्स का किया भव्य सम्मान, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बढ़ाया मेधावियों का हौसला

पुलिस ने बोर्ड टॉपर्स का किया भव्य सम्मान, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बढ़ाया मेधावियों का हौसल. रायपुर.रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी सकारात्मक और प्रेरणादायी भूमिका निभाते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 18 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान किया। C4 बिल्डिंग में आयोजित इस विशेष समारोह में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने स्वयं विद्यार्थियों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया।29 अप्रैल को आए बोर्ड रिजल्ट के बाद 1 मई को हुआ सम्मान समारोहछत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 29 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में रायपुर जिले के जिन विद्यार्थियों ने प्रवीण्य सूची में स्थान बनाया, उन्हें रायपुर पुलिस ने सम्मानित कर यह संदेश दिया कि प्रतिभा का सम्मान केवल शिक्षा विभाग ही नहीं बल्कि पूरा समाज करता है। कार्यक्रम का आयोजन 1 मई को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की C4 बिल्डिंग में किया गया, जहां मेधावी विद्यार्थियों के साथ उनके परिजन और शिक्षक भी मौजूद रहे।पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा—अनुशासन और इच्छाशक्ति ही सफलता की असली चाबीसमारोह को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता, यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अनुशासन और मेहनत करने का जज्बा हो। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी और कहा कि रायपुर पुलिस हर सकारात्मक प्रतिभा के साथ खड़ी है।DCP उमेश गुप्ता ने साझा किया अपना संघर्ष, बोले—छोटे गांव से निकलकर भी मेरिट हासिल की जा सकती हैपुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश गुप्ता ने अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि वे सूरजपुर जिले के एक छोटे से गांव से आते हैं और स्वयं कक्षा 12वीं में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि संसाधन सीमित होने के बावजूद समर्पण और निरंतरता से कोई भी विद्यार्थी बड़े मुकाम तक पहुंच सकता है।10वीं के 10 और 12वीं के 8 विद्यार्थियों को मिला सम्मानकक्षा 10वीं के कुल 10 तथा कक्षा 12वीं के कुल 8 विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने मंच से अपना परिचय दिया, अपने भविष्य के सपनों को साझा किया और कहा कि पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिला यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और नई जिम्मेदारी लेकर आया है।10वीं के 10 मेधावी विद्यार्थियों के नामकक्षा 10वीं की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कुल 10 विद्यार्थियों में दीपांशी बौद्ध (प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर), कल्पना यादव (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तारपोंगी रायपुर), आदित्य बासू, विशाल यादव, कोमल कुमार पाटले, दिव्यांश साहू, तोषण दास साहू, हिमांशु कश्यप (प्रयास शासकीय बालक आवासीय विद्यालय रायपुर), सौम्या साहू (स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, नेवरा), एवं कुमारी भारती (प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय, रायपुर) शामिल रहे। इन सभी विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्यों को साझा किया।12वीं के 8 मेधावी विद्यार्थियों के नामइसी प्रकार कक्षा 12वीं की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कुल 8 विद्यार्थियों में हेमलता साहू (स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट, बी.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा), हिमशिखा गुप्ता (रायपुर कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर), काजल साहू (जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर), आफिया खातून (डेजल पब्लिक स्कूल, श्रीनगर रायपुर), रूबी पटले (शिवोम विद्यापीठ अंग्रेजी माध्यमिक उच्चतर विद्यालय, महादेव घाट रायपुर), युक्तामुखी साहू (मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौबे कॉलोनी रायपुर), मानसी टंडन (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मंदिर हसौद), एवं सिफत परवीन (स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक शाला, रायपुर) सम्मिलित रहे।करियर गाइडेंस में भी मदद करेगी रायपुर पुलिस, अधिकारियों ने दिया भरोसाकार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों और उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि किसी भी छात्र को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षा या प्रशासनिक मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी तो रायपुर पुलिस हरसंभव सहयोग देगी। यह घोषणा समारोह का सबसे भावुक और प्रेरक क्षण बन गई।वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी ने बढ़ाई कार्यक्रम की प्रतिष्ठाइस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा, सहायक पुलिस आयुक्त निकिता तिवारी, रुचि वर्मा, नंदनी ठाकुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के परिजन और शिक्षक भी इस सम्मान समारोह के साक्षी बने।रायपुर पुलिस का यह सम्मान समारोह बना प्रेरणा का मंचरायपुर पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल सम्मान समारोह नहीं रहा, बल्कि यह मेधावी छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने वाला प्रेरणा मंच बन गया। पुलिस की इस संवेदनशील पहल ने यह साबित कर दिया कि वर्दी केवल सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में प्रतिभा को पहचानने और आगे बढ़ाने का भी माध्यम है।