jila Raigarh

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने जनसेवा के लिए समर्पित किया ‘प्याऊ’, एसपीश्रीमान शशिमोहन सिंह ने किया उद्घाटन रायगढ़

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने जनसेवा के लिए समर्पित किया ‘प्याऊ’, एसपी शशिमोहन सिंह ने किया उद्घाटन रायगढ़। जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा मानवता की सेवा में एक और अनुकरणीय पहल करते हुए बुधवार को एसपी ऑफिस के समीप गांधी प्रतिमा के पास शीतल पेयजल ‘प्याऊ’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशिमोहन सिंह थे, जिन्होंने विधिवत फीता काटकर इस प्याऊ का लोकार्पण किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभापति श्री सुरेश गोयल उपस्थित रहे। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों और आमजन को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह जनहितैषी कार्य किया गया है।उद्घाटन के दौरान एसपी शशिमोहन सिंह ने जेसीआई रायगढ़ सिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस दौर में राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य का कार्य है।”अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल और सेक्रेटरी जेसी वेदांग बेरीवाल ने बताया कि संस्था सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव सजग रहती है और अध्यक्ष के मार्गदर्शन में यह प्याऊ पूरे ग्रीष्मकाल तक संचालित रहेगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी सुमन दत्ता और अमन विजय अग्रवाल सहित जेसीआई रायगढ़ सिटी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles