रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर पुलिस ने 128 लोगों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, 25 लाख के मोबाइल बरामद खोए हुए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने आज करोड़ों का सुकून बांटा है

खाकी ने लौटाई मेहनत की कमाई: रायगढ़ पुलिस ने 128 लोगों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान, 25 लाख के मोबाइल बरामद रायगढ़: रायगढ़ से एक ऐसी खबर आ रही है जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर आपका विश्वास और मजबूत कर देगी। क्या आप सोच सकते हैं कि 5 साल पहले खोया हुआ मोबाइल आपको वापस मिल सकता है? शायद नहीं! लेकिन रायगढ़ की साइबर पुलिस ने इसे सच कर

दिखाया है। 128 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने आज करोड़ों का सुकून बांटा है।तस्वीरों में दिख रहे ये चमकते चेहरे उन लोगों के हैं, जिन्होंने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के हाथों जब लोगों को अपने फोन मिले, तो किसी ने पुलिस के साथ सेल्फी ली तो किसी

की आंखें खुशी से भर आईं। साइबर सेल की टीम ने बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से इन मोबाइलों को ट्रैक कर वापस मंगाया है।लेकिन सबसे चौंकाने वाला मामला सौधरा चौहान का था। इनका फोन साल 2021 में खोया था। एक गरीब परिवार के लिए फोन की कीमत क्या होती है, ये उनकी बातों में साफ झलका।पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि तकनीक (CEIR पोर्टल) के इस युग में अब चोरी का मोबाइल छिपाना मुमकिन नहीं है। अगर आपको भी कोई लावारिस फोन मिले, तो उसे थाने पहुंचाएं, वरना सलाखों के पीछे जाने की तैयारी कर लें।
