jila Raigarh

रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह अपने पूज्य ससुर जी एवं धर्मपत्नी रेखा सिंह के साथ पारिवारिक रूप से हुआ खरसिया में शामिल भक्ति के रंग में रंगा भजनों में झूमे एसएसपी, पूरे नगर में छाया आस्था का उत्सव

भक्ति के रंग में रंगा खरसिया: भजनों में झूमे एसएसपी, पूरे नगर में छाया आस्था का उत्सवखरसिया, 4 अप्रैल 2026।संकटमोचन श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खरसिया नगर भक्ति और उत्साह के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। इस भव्य आयोजन में विशेष रूप से एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह अपने पूज्य ससुर जी एवं धर्मपत्नी रेखा सिंह के साथ पारिवारिक रूप से शामिल हुए। उनका यह पारिवारिक सहभाग कार्यक्रम में संस्कार, श्रद्धा और अपनत्व का सुंदर संदेश देता नजर आया।सियाराम सखा मंडल एवं हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी शशि मोहन सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही एसडीएम प्रवीण तिवारी, एसडीओपी प्रभात पटेल, तहसीलदार संदीप राजपूत, आईएफएस अधिकारी कुणाल मिश्रा एवं आचार्य ईश्वर शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।जनप्रतिनिधियों में नगर पालिका उपाध्यक्ष बंटी सोनी एवं भाजपा नेता महेश साहू भी उपस्थित रहे।नयन नंदवाना के भजनों में झूमे अधिकारी और श्रद्धालुकार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायक नयन नंदवाना की मधुर प्रस्तुतियों से हुई। हनुमान चालीसा और “दुनिया चले ना श्री राम के बिना…” जैसे भजनों ने ऐसा माहौल बनाया कि आम श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित उपस्थित अधिकारी भी भक्ति में झूमते नजर आए। पूरा वातावरण “जय श्री राम” के उद्घोष से गूंज उठा।दिलीप षड़ंगी के जसगीतों ने बढ़ाया उत्साहइसके बाद लोकगायक दिलीप षड़ंगी ने अपने ओजपूर्ण जसगीतों से कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और हनुमान जी की महिमा का अद्भुत संगम उनकी प्रस्तुति में देखने को मिला, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।“कार्यक्रम के दौरान हजारों की भीड़ के बीच सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्था इंस्पेक्टर त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में मुस्तैद, अनुशासित और सराहनीय रही।”विशिष्ट जनों की रही गरिमामय उपस्थितिइस आयोजन में प्रमुख रूप सेमनोज गोयल, अंकित अग्रवाल, विनय काबुलपुरिया, राजेंद्र अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, रतन अग्रवाल, राजेश घांसू, हनुमान अग्रवाल, रजत शर्मा, ईश्वर शर्मा सुमित अग्रवाल, विवेक काबुलपुरिया, संदेश बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पूरा नगर बना आस्था का केंद्रहनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे खरसिया नगर को ध्वजाओं और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया था। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।व्यवस्था और समर्पण का दिखा सुंदर उदाहरणभारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आयोजन समिति के स्वयंसेवकों ने पेयजल और आवागमन की व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।आभार और समापनकार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन खरसिया की आस्था, संस्कार और एकजुटता का प्रतीक है। महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles