माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण महोदय के आदेशानुसार 07.04.2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय जैजैपुर के परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस निःशुल्क विधिक जागरुकता / स्वास्थ्य शिविर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण महोदय के आदेशानुसार आज दिनांक 07.04.2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय जैजैपुर के परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी श्री राजेश खलखो, डॉ. उमा शंकर साहू, डॉ. हरगोविंग कोसले, डॉ मरकाम बंजारे, डॉ संजीव कुमार अहिरवार, डॉ प्रतिभा अहिरवार तथा उनके स्टाफ सीमा चौधरी, अनिता बरेठ, पिलेश्वर चंद्रा, गणेश साहू, रामायण प्रसाद चौहान, न्यायालय के स्टफ के सदस्य एवं PLV के सदस्य श्रीमती भगवती भारद्वाज, श्रीमती शांति कुरे ं उपस्थित रहे।व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी श्री राजेश खलखो जैजैपुर ने स्वास्थ्य के बारे मे ं जागरुकता बढाने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच एवं स्वस्थ्य जीवन शैली को बढावा देने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों का मार्ग दर्शन किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे उक्त शिविर मे ं उपस्थित पक्षकारों का निःशुल्क जांच एवं दवाई का वितरण किया गया।