jila sakti

जिला सक्ति थाना सक्ति पुलिस थाना प्रभारी की बड़ी कार्यवाही घर पर अकेली पाकर जबरन बलात्कार करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

दिनांक 15.03.2026 थाना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.)अपराध क्र. 122/2025 धारा 64(1),351(3) बी एन एस पीड़िता को घर पर अकेली पाकर जबरन बलात्कार करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी 12 घण्टों के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।आरोपी का नाम:- अजय पटेल पिता सुर्दशन पटेल उम्र 29 साल साकिन बसंतपुर थाना सक्ती

जिला सक्ती (छ०ग०) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना दिनांक को सुबह करीबन 09ः00 बजे प्रार्थिया के सास, ससुर, व पति काम करने बाड़ी गये हुये थे। प्रार्थिया घर पर अकेली थी झाडू पोछा कर रही थी उसी समय अजय पटेल पिता सुदर्शन पटेल प्रार्थिया के घर में घुसकर जबरन पकड़कर कमरा अंदर ले जाकर बल पूर्वक बलात्कार करना तथा किसी को बताने पर प्रार्थिया के बच्चों एवं पति को जान से मारकर फेंक देने के संबंध में पेश कि प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामला महिला संबंधित गंभीर अपराध का होने से घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे),के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर प्रकरण के आरोपी अजय पटेल पिता सुर्दशन पटेल उम्र 29 साल साकिन बसंतपुर थाना सक्ती जिला सक्ती (छ०ग०)को पतासाजी कर पकड़कर हिकमत- अमली से पूछताछ करने पर अपना जुर्म घटित करना स्वीकार करने पर उसके परिजानों को गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराकर दिनांक 15.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, आर. यादराम चन्द्रा, शैलेेन्द्र देवांगन, हेमंत केसरिया, म. आर. 286 सुलेखा कश्यप एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles