Jaijaipur

जिला सक्ति भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ति के पुनः जिला उपाध्यक्ष बने विक्रम प्रताप सिंह

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ति

के पुनः जिला उपाध्यक्ष बने विक्रम प्रताप सिंह जैजैपुर विधानसभा के युवा भाजपा कार्यकर्ता विक्रम प्रताप सिंह को पुनः भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।विक्रम अविभाजित जांजगीर चांपा जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला विशेष आमंत्रित सदस्य थे उनकी संगठन के प्रति सक्रियता और मेहनत को देखते हुए नवीन जिला शक्ति का जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था फिर पुनः भाजयुमो जिलाअध्यक्ष आलोक पटेल जी की नवीन कार्यकारणी में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है एवं ।जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर जैजैपुर सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता में हर्ष व्याप्त है।अपनी न्युक्ति पर विक्रम प्रताप सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल , भाजयुमो जिलाअध्यक्ष आलोक पटेल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओ का आभार व्यक्त किया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles