jila Shakti

कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने देवरघटा धान उपार्जन केन्द्र पहुंचकर किसान को माला पहनाकर धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ

कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने देवरघटा धान उपार्जन केन्द्र पहुंचकर किसान को माला पहनाकर धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ आज से शुरू हुआ धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान, जिले में सारी तैयारियां पूर्ण धान विक्रय में किसानों को नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की परेशानी-कलेक्टर सक्ती, 15 नवंबर 2025/ राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया है। किसान हित में राज्य सरकार का लगभग ढाई महीने तक चलने वाला यह सबसे बड़ा अभियान होगा। धान खरीदी कार्य 15 नवम्बर से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। धान खरीदी केन्द्रों से

लेकर जिला कार्यालयों तक धान खरीदी से जुड़ी तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज देवरघटा धान उपार्जन केन्द्र पहुँचकर धान खरीदी के कार्यों का निरिक्षण किया तथा धान उपार्जन केन्द्र देवरघटा में नारियल तोड़कर तथा धान विक्रय करने पहुंचे किसान श्री गेंद राम साहू को फूल माला पहना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया l धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर आज विकासखण्ड डभरा अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र देवरघटा में देवरघटा निवासी किसान श्री गेंदराम साहू पिता श्री छोटेलाल साहू आज 48 क्विंटल धान विक्रय के लिए पहुंचे। जिस पर कलेक्टर श्री तोपनो की उपस्थिति में किसान से सुव्यवस्थित रूप

से धान खरीदी की गई। कलेक्टर श्री तोपनो ने धान खरीदी केन्द्र में लाये गए धान में नमी की मात्रा का अपनी उपस्थिति में जाँच कराया तथा धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। कलेक्टर ने शासन से प्राप्त निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य व्यवस्थित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर भारी उत्साह का माहौल है। धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर खाद्य अधिकारी, नोडल अधिकारी, शाखा प्रबंधक सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles

Leave a Reply