jila Shakti
जिला पंचायत सक्ति के सभा कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा के द्वारा कांग्रेस के दोहरी नीति के विरोध में निंदा प्रस्ताव रखा गया

जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने कहा हम सभी यह
संकल्प लेते हैं कि हम विपक्ष के इस दोहरे चरित्र और महिला विरोधी मानसिकता को घर-घर तक पहुंचाएंगे। हमारी इकाई महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं और हम तब तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे जब तक भारत की नारी – शक्ति को देश के नीति निर्माण में उनका उचित और सम्मानजनक प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं हो जाता।