पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर सक्ति यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा अलग-अलग स्कूलों में यह कार्यवाहीपुलिस की टीम ने ASI सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज संस्कार पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बाद सघन चेकिंग अभियान

संस्कार स्कूल में दोपहिया वाहन से आने वाले नाबालिग़ बच्चों की सघन चेकिंग आज कल नाबालिग बच्चों द्वारा स्कूल आने-जाने में दुपहिया वाहन का उपयोग करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है शक्ति पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर शक्ति यातायात पुलिस की टीम ने ASI सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज संस्कार

पब्लिकस्कूल की छुट्टी के बाद सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें कई नाबालिग़ बच्चे वाहन चलाते पकड़े गए यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा ने मौके पर स्कूल प्रबंधक को तलब किया जिन्होंने बताया कि बच्चों के मां-बाप अपनी इच्छा से नाबालिग बच्चों को वाहन दे रहे हैं इसलिए हम वाहन को स्कूल के अंदर प्रवेश नहीं होने देते हैं। प्रबंधक ने कहा कि यातायात नियमों के विरुद्ध कार्य करने पर बच्चे एवं उनके पालक जवाबदार हैं। यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा अलग-अलग स्कूलों में यह कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी तथा बच्चों के पालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी।
