Blog
नगर पंचायत पटना में प्रशासनिक बदलाव: सिकंदर सिंह सिद्दार हटे, डिप्टी कलेक्टर अंशुल वर्मा बने नए CMO

नगर पंचायत पटना में प्रशासनिक बदलाव: सिकंदर सिंह सिद्दार हटे, डिप्टी कलेक्टर अंशुल वर्मा बने नए CMO एवं जिला मजिस्ट्रेट, कोरिया द्वारा सोमवार 2 सितम्बर 2025 को जारी आदेश के तहत नगर पंचायत पटना में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिकंदर सिंह सिद्दार को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटाते हुए कलेक्टर कार्यालय, नगरीय प्रशासन शाखा से संबद्ध कर दिया गया है।उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर अंशुल वर्मा को, उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ नगर पंचायत पटना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।