छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather: हवा में नमी से बढ़ेगा अधिकतम तापमान, ठंड में आ सकती है कमी

रायपुर। बीते पाच दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के उपर स्थित है।

यह पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी- तटीय तमिलनाडु के निकट पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के मध्य भाग में स्थित है.

सोमवार को प्रदेश में आकाश आंशिक मेघमय रहने व एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.8 सुकमा में तथा सबसे न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

यह रहा तापमान

रायपुर में अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम पारा 17.7, बिलासपुर में 24.0 डिग्री और अधिकतम 19.0 डिग्री, पेंड्रारोड में अधिकतम पारा 23.7 और न्यूनतम पारा 12.2, अंबिकापुर में अधिकतम 26.4 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

सप्ताह के अंत में एक बार फिर बदलेगा मौसम

दक्षिण छत्तीसगढ में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी रहने के कारण हल्के और निम्न स्तर के बादल रह सकते हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को 27 दिसंबर को प्रभावित करने के कारण 27 से 28 दिसंबर को उत्तर छत्तीसगढ में हल्की वर्षा हो सकती है।

30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने के आसार हैं। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में आगमी पांच दिनों के बाद शीतलहर नहीं चलेगा।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *