
New Year 2025: नए साल के पहले दिन घर लाएं ये चीजें, आपके लिए बेहतरीन होगा नववर्ष
कुछ ही समय में नए साल का शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार नए साल की शुरुआत बुधवार के दिन से हो रही है। ऐसे में आप वास्तु शास्त्र में शुभ मानी गई इन चीजों को अपने घर ला सकते हैं। जिससे आने वाला साल आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आता है।हिंदू धर्म में बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना जाता है। ऐसे में आप नए साल के पहले दिन गणेश जी की मूर्ति भी घर ला सकते हैं। इससे बप्पा आपको और आपको परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
वास्तु की दृष्टि से घर में मोर पंख रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप नए साल के विशेष अवसर पर अपने घर में मोर पंख ला सकते हैं। वास्तु के अनुसार, आप मोर पंख को घर के मंदिर में, पूर्व दिशा में या फिर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रख सकते हैं। ऐसा करने से घर-परिवार में पॉजिटिविटी बढ़ती है।घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना भी वास्तु की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में नए साल में आप दक्षिणावर्ती शंख भी अपने घर ला सकते हैं और इसे अपने मंदिर में स्थापित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके लिए नया साल सुख-समृद्धि लेकर आता है।
कामधेनु गाय की मूर्ति को भी हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में नए साल के पहले दिन आप कामधेनु गाय की मूर्ति भी अपने घर ला सकते हैं। इसी के साथ नए साल के अवसर पर हाथी की मूर्ति को भी घर में रखना काफी शुभ माना गया है। आप शुभ परिणामों के लिए हाथी की सफेद रंग की मूर्ति घर में रख सकते हैं।वास्तु शास्त्र में यह माना गया है कि यदि आप अपने घर में घोड़े की नाल लगाते हैं, तो इससे नेगेटिव एनर्जी आपसे कोसों दूर बनी रहती है। साथ ही इसे घर में रखने पर गुड लक आता है। वास्तु की दृष्टि से इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना अधिक शुभ माना गया है।