jila sakti

सक्ती पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल, के निर्देशन में आयोजित हुई बैठक।▪️ शहर की सभी गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

सक्ती पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल, के निर्देशन में आयोजित हुई बैठक।▪️ शहर की सभी गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

गणेश प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय-सीमा में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष चर्चा।▪️ ध्वनि विस्तारक यंत्र, यातायात व्यवस्था, जुलूस एवं कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं पर दी गई समझाइश।आगामी गणेश उत्सव एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर

के निर्देशन में
आज थाना सक्ती परिसर में शहर की विभिन्न गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती श्रीमती कावेरी मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी सक्ती लखन पटेल, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नगर पालिका के कर्मचारीगण तथा शहर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के संबंध में आयोजन समितियों को आवश्यक समझाइश एवं दिशा-निर्देश दिए गए।

विशेष रूप से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन समितियों से अपील की गई कि वे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निर्धारित नियमों एवं व्यवस्थाओं का पालन करते हुए विसर्जन कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें, ताकि शहर में यातायात एवं कानून-व्यवस्था सुचारू बनी रहे।


अधिकारियों द्वारा आयोजन समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा गणेश उत्सव को भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु कहा गया।सक्ती पुलिस द्वारा गणेश उत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा आयोजन समितियों एवं आम नागरिकों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles