jila sakti

शिक्षा प्रशासन में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी सम्मानित

शिक्षा प्रशासन में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी सम्मानित जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया, जब जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, प्रशासकीय कार्यों में प्रभावी सहभागिता तथा सक्षम नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर माननीय जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े, सांसद जांजगीर-चांपा एवं श्रीमती द्रोपदी कीर्तन चंद्रा, अध्यक्ष, जिला पंचायत सक्ती के करकमलों से डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन सहित जिले के सभी विभागों के वरिष्ठ जिला अधिकारीगण ,जन प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिकगण मंच में उपस्थित थे।डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने, विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग, परीक्षा परिणामों में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने तथा विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई हैं।जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किए जाने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों, साहित्यकारों एवं विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles