Blog

हाथी का हमला जंगल में मिली ग्रामीण कि लाश छत्तीसगढ़ के कोरबा वन मंडल से बड़ी घटना सामने आई है

हाथी का हमला .. जंगल में मिली ग्रामीण कि लाश छत्तीसगढ़ के कोरबा वन मंडल से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे हाथी के हमले से ग्रामीण कि दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार कोरबा वन मंडल के वन परिक्षेत्र करतला में आज सुबह ग्रामीण जंगल किसी काम से गया था जंगल में ग्रामीण का हाथी से अमाना सामना हो गया। हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। ग्रामीण ने खून से लथपथ लाश देख कर लोगों के होस उड़ गए। घटना कि सुचना वन विभाग को दी गई। मृतक का नाम जगेश्वर राठिया निवासी बड़मार का बताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे कि जाँच कार्यवाई में जुट गए है। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से जंगल की ओर जाने में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए विभाग निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों को सुरक्षित रखने के प्रयास में जुटा हुआ है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles