jila sakti

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि का हुआ भुगतान जिले के 85,391 किसानों के खाते में 17 करोड़ 08 लाख रुपये हस्तांतरित सक्ती, 22 जून 2026// प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से देश के 9.44 करोड़ किसानों के खातों

में 18,880 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के जरिए सीधे हस्तांतरित की गई। इसी क्रम में सक्ती जिले के 85,391 किसानों के खातों में 17 करोड़ 08 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी विकासखंड कार्यालयों, सहकारी समितियों एवं ग्राम पंचायतों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। भारत सरकार द्वारा आजीविका के लिए मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रत्येक तीन माह में 2,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। साथ ही किसानों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कृषि स्थायी समिति के सभापति, जनप्रतिनिधिगण, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles