Chhattisgarh

ऑनलाइन दवा बिक्री एवं कॉर्पोरेट कंपनियों की भारी छूट के विरोध में 20 मई को मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद।

ऑनलाइन दवा बिक्री एवं कॉर्पोरेट कंपनियों की भारी छूट के विरोध में 20 मई को मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर लिया गया निर्णय

ऑनलाइन दवा बिक्री, नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार और ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा भारी छूट दिए जाने के विरोध में 20 मई 2026 को देशभर में मेडिकल दुकानों का संचालन बंद रहेगा। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है। दवा व्यापारियों द्वारा इस सांकेतिक बंद को समर्थन दिया जा रहा है।

जांजगीर-चांपा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश शर्मा, सचिव पवन कुमार पालीवाल तथा कोषाध्यक्ष दीपक गोयल ने एक दिवसीय सांकेतिक दवा व्यापार बंद के समर्थन में जिला अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नरेश देवांगन को ज्ञापन सौंपा।

DCDA ने पूरे जिले के केमिस्टों से दवा व्यापार बंद के समर्थन देने की अपील की है। जैजैपुर ब्लॉक के श्री कृष्णा मेडिकल, ओड़ेकेरा के संचालक श्री आई. पी. देवांगन ने भी इस बंद को समर्थन दिया है। दवा व्यापारियों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

1. दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री बंद की जाए। (GSR 817 वापस लिया जाए)।

2. कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट बंद की जाए।

3. नकली दवाइयों पर रोक लगाई जाए। (GSR 220 वापस लिया जाए)।

अध्यक्ष अविनाश शर्मा, सचिव पवन कुमार पालीवाल

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles