Chhattisgarh

जिला सूरजपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई के बाद सूरजपुर कलेक्टर ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए राजस्व विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए, राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी 100 से ज्यादा पटवारियों का तबादला

सूरजपुर एसीबी की कार्रवाई के बाद सूरजपुर में राजस्व विभाग में बड़ी सर्जरी 100 से ज्यादा पटवारियों का तबादलाListenShareरिश्वतखोरी के मामलों से घिरा सूरजपुर का राजस्व तंत्र…सूरजपुर,23 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। पिछले डेढ़ साल में सूरजपुर जिले का राजस्व विभाग लगातार भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों से घिरा रहा है, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की लगातार कार्रवाई में कई पटवारी रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े गए, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए, आम लोगों को अपने ही काम के लिए अवैध पैसे देने की मजबूरी ने इस समस्या को और उजागर किया।एसीबी की कार्रवाई से बढ़ा प्रशासनिक दबावजिले में एक के बाद एक सामने आए मामलों ने प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया, एसीबी द्वारा की गई कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार गहराई तक फैला हुआ है, इन घटनाओं के बाद जिला प्रशासन पर सख्त कदम उठाने का दबाव बढ़ता गया और व्यवस्था सुधार की आवश्यकता महसूस की गई।कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई तबादलों की ‘सर्जरी ’इसी परिप्रेक्ष्य में सूरजपुर कलेक्टर ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए राजस्व विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए, 17 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में जिले के विभिन्न तहसीलों सूरजपुर, प्रतापपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर, ओड़गी, भैयाथान, भटगांव और लटोरी—में पदस्थ 100 से अधिक पटवारियों को स्थानांतरित किया गया, यह तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया बताया गया है, लेकिन इसके पीछे भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की मंशा भी साफ दिखाई देती है।लंबे समय से जमे पटवारियों पर चला डंडासूत्रों के अनुसार, कई पटवारी वर्षों से एक ही हल्के में पदस्थ थे, जिससे स्थानीय स्तर पर उनका प्रभाव बढ़ गया था, यही स्थिति कई मामलों में भ्रष्टाचार की वजह बन रही थी, तबादलों के जरिए प्रशासन ने इस जमे हुए नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश की है, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाई जा सके और जवाबदेही तय हो सके।सिर्फ तबादला नहीं, व्यवस्था सुधार की जरूरत- विशेषज्ञों का मानना है कि केवल तबादला ही भ्रष्टाचार का स्थायी समाधान नहीं है, जरूरत इस बात की है कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो, निगरानी तंत्र मजबूत किया जाए, और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाई जाए, तभी इस तरह के कदमों का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंच पाएगा।प्रशासन के सामने अगली चुनौतीतबादले के बाद अब प्रशासन के सामने यह चुनौती है कि वह नए सिरे से व्यवस्था को पटरी पर लाए, यदि निगरानी में ढिलाई बरती गई, तो पुरानी समस्याएं फिर से सामने आ सकती हैं, इसलिए यह जरूरी है कि इस कार्रवाई के बाद लगातार मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय की जाए।सख्त संदेश, अब असर का इंतजार- सूरजपुर में राजस्व विभाग में किया गया यह बड़ा फेरबदल एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, एसीबी की कार्रवाई के बाद कलेक्टर द्वारा उठाया गया यह कदम प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है, लेकिन इसका वास्तविक असर जमीनी स्तर पर ही दिखाई देगा, फिलहाल यह कहा जा सकता है कि व्यवस्था में ‘सर्जरी’ हो चुकी है, अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने का इंतजार है।भ्रष्टाचार पर अंकुश की कोशिशहालांकि आदेश में तबादलों को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है, लेकिन जिस समय यह निर्णय लिया गया है, वह अपने आप में संकेत देता है कि यह कदम रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में उठाया गया है, एसीबी की लगातार कार्रवाई के बाद यह संदेश देना जरूरी हो गया था कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है।जनता को राहत की उम्मीदइस बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, लोगों का मानना है कि नए स्थानों पर पदस्थ होने से अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी, पुराने संबंध और प्रभाव खत्म होंगे, और भ्रष्टाचार की घटनाओं में कमी आ सकती है, हालांकि यह उम्मीद तभी पूरी होगी जब निगरानी और कार्रवाई की प्रक्रिया भी मजबूत होगी।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles