जिला सक्ति आगामी19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए हुआ सक्ति में बैठक का आयोजन

भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए हुआ बैठक का आयोजन आगामी 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का धूमधाम से आयोजन करने के लिए धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजन हुई जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया इस कार्यक्रम में प्रात पूजा अर्चना तथा शाम को शोभा यात्रा एवं अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आयोजन समिति की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी गई। उक्त बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अधिवक्ता दिगंबर प्रसाद चौबे ,पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा (बाबा),देवेंद्र नाथ अग्निहोत्री,रमेश तिवारी, दीनदयाल शर्मा ,राज शर्मा, विष्णु शर्मा ,सुमित शर्मा (नवभारत) ,उमेश शर्मा (संगीता स्वीट्स)अभिषेक शर्मा (मारवाड़ी भोजनालय)अजय शर्मा,बंटी शर्मा विप्र जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।