Jaijaipur

जिला सक्ती श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मान पंकज कुमार पटेल (रा0पु0से0), निर्देशन में थाना जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही जुआ फड़ पर दबिश मौके से 4980 रूपये नगद एवं 02 मो0सा0 जप्त

थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ0ग0 अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 3(2) छ0ग0 जुआ (प्रति0) अधि0 2022 थाना जैजैपुर पुलिस का जुआ फड़ पर दबिश मौके से 4980 रूपये नगद एवं 02 मो0सा0 जप्त थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस

अधीक्षक महोदय सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा0पु0से0), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमति भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) मैडम के द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा खेलने/खेलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.04.2026 को मुखबीर सूचना पर ग्राम बेलदुला में जुआ रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी- 01. कामता चन्द्रा पिता दामोदर चन्द्रा उम्र 43 साल निवासी बेलादूला, 02. रमेश कुमार भारद्वाज पिता आजूराम भारद्वाज उम्र 42 साल निवासी कुटराबोड, 03. फलिन्द्र कुमार चन्द्रा पिता नन्हे चन्द्रा उम्र 55 साल निवासी ओड़ेकेरा थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ0ग0), को मौके पर 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया तथा कुछ जुआड़ियान मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गये जुआड़ियान के कब्जे एवं फड़ से नगदी 4980 रूपये तथा 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक बोरी फट्टी तथा घटना स्थल से आरोपियों का एक नग पुरानी इस्तेमाली मो0सा0 बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 11 AM 3664 किमती लगभग 15,000 रूपये, एक पुरानी इस्तेमाली हिरो पैशन प्रो मो0सा0 CG 11 CK 4170 किमती लगभग 20,000 रूपये प्राप्त हुआ जिन्हें मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया है। उक्त आरोपीगण का कृत्य धारा 3 (2) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण को आज दिनांक 03.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने तथा आरोपीगण द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया तथा आरोपीगण के विरुद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय तहसील न्यायालय जैजैपुर में पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा, प्र0आर0 339 विष्णु कश्यप, आरक्षक राधेश्याम टण्डन, रतन विश्वकर्मा, गोपाला भैना, महेन्द्र कंवर, चंदू लाल सिदार, मनोज लहरे का विशेष योगदान रहा।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles