जिला सक्ति थाना डभरा पुलिस की बड़ी कार्यवाहीश्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल कुमार ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज कुमार पटेल के निर्देशन में15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना डभरा पुलिस की कार्यवाहीश्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध जुओं, शराब पर कार्यवाही के
रोकथाम के लिए कड़ी निर्देश दिये गये के परिपालन में थाना डभरा प्रभारी के द्वारा अवैध शराब, के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश पर की गई कार्यवाही।घटना दिनांक 18.03.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम चुरतेला भांठापारा का दुर्गेश बंजारे पिता स्व. लाभोराम बंजारे अपने मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स मे भारी मात्रा में महुआ शराब बिकी करने हेतु चुरतेला नहरपार जा रहा है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाहो के मुखबीर के बताये स्थान ग्राम चुरतेला नहरपार के पास घेराबंदी किया गया जो कुछ समय बाद मुखबीर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति मोटर सायकल हिरो कंपनी का एच एफ डिलक्स काला रंग का जिसका नंबर सीजी 11 एडी 1195 मे आते दिखा जिसे रोककर पूछताछ करने पर वह अपना नाम दुर्गेश बंजारे पिता स्व. लाभोराम बंजारे उम्र 23 वर्ष साकिन भांठापारा चुरतेला थाना डभरा जिला सक्ती का बताया उसके कब्जे से हिरो कंपनी का एच एफ डिलक्स काला रंग का मोटर सायकल नंबर सीजी 11 एडी 1195 में एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर भरी सफेद रंग के 05-05 लीटर वाली 03 नग प्लास्टिक के पन्नी में कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1500 रू मिला। आरोपी दुर्गेश बंजारे को उक्त शराब रखने विक्री करने के संबंध वैध दस्तावेज पेश करने का नोटिस देने पर नोटिस में ही शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नहीं होना लिखकर दिया। उक्त शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटीत करना पाये जाने से अपराध कमांक 89/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल सक्ती भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कमल महतो के नेतृत्व में महिला प्रधान आर चंद्रकला सोन, आर राजेश धीरहे, रोहित सिदार, रंजीत जांगडे, जोगेश राठौर, एकेश्वर चंदा का विशेष योगदान रहा।