jila sakti

जिला सक्ती पुलिसअधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के द्वारा दिनांक 22.02.2026जिला सक्ती के विभिन्न थाना/चौकी में पदस्थ 24×07 ड्यूटी करने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित

जिला सक्ती पुलिस दिनांक 22.02.2026जिला सक्ती के विभिन्न थाना/चौकी में पदस्थ 24×07 ड्यूटी करने वाले कर्मचारी सम्मानित जिला सक्ती के विभिन्न थाना एवं चौकी में पदस्थ ऐसे कर्मचारी जो 24×07 ड्यूटी हेतु तत्पर रहते हैं। रात में गश्त करने के बाद प्रातः जल्दी बुलाने पर भी खुशी-खुशी आ जाते हैं। इन कर्मचारियों द्वारा थाने के व्यस्ततम कार्य में से समय निकाल कर माह जनवरी में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान में भी अपना सराहनीय योगदान दिया। आज दिनांक 22.02.2026 को पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (आईपीएस) द्वारा अपने बंगला के कैंप कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें सक्ती थाना से तत्कालीन सहायक निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक सब्बीर मेमन, आरक्षक यादराम चंद्रा, थाना बाराद्वार से प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक 176 योगेश राठौर, महिला आरक्षक रेखा राठौर, थाना डभरा से प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, आरक्षक मिरिश साहू, थाना हसौद से आरक्षक घनश्याम पांडे, आरक्षक राजेश यादव, नगरदा से आरक्षक सुभाष कटकवार, चौकी फगुरम से प्रधान आरक्षक टिकम साव, चौकी अड़भार से महिला आरक्षक कविता सिदार को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं यातायात प्रभारी श्री वाय. एन. शर्मा उपस्थित थे। प्रशस्ति पत्र प्रदान करने पश्चात श्री प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा सभी को बेहतर ड्यूटी करने के लिए बधाई दिए तथा भविष्य में भी लगन एवं परिश्रम से कार्य करने हेतु समझाइश दी गई एवं वर्तमान परिस्थितियों में अत्यधिक सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के संबंध में ब्रीफ किया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles